in

कांग्रेस के युवा नेता व पूर्व काबिना मंत्री सुधीर शर्मा

कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व काबिना मंत्री सुधीर शर्मा का जन्म जिला कांगड़ा के पपरोला में एक राजनैतिक परिवार में हुआ। इनके पिता पंडित संत राम एक ईमानदार छवि के स्वामी थे तथा हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। साथ ही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान भी रहे। सुधीर का विवाह रीना शर्मा से हुआ और इनकी एकमात्र सन्तान बेटी के रूप में आद्या पंडित है।इनका राजनीतिक सफर 1991 में शुरू हुआ जब यह एनएसयूआई के जिला कांगड़ा के सेक्रेटरी रहे। 1993 में जिला कांगड़ा युवा कांग्रेस के महासचिव बनाए गए। 1 9 9 6 से 2003 तक राज्य युवा कांग्रेस के महासचिव का दायित्व  संभालने के बाद 1997 में कांगड़ा युवा मंच के प्रधान भी निर्वाचित हुए। वर्ष 2002 से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य का कार्यभार भी इन्होंने संभाला। वर्ष 2001 में भारतीय युवा कांग्रेस की मैम्बरशिप कमेटी के जम्मू कश्मीर के प्रभावी बनाए गए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा 2004 प्रोग्राम में गुजरात और पूणे का पर्यवेक्षक भी इन्हें बनाया गया। पर्यवेक्षक के तौर पर इन्होंने मध्य प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में अपनी योग्यता का परिचय दिया। पहली बार 2003 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पहुॅंचने में कामयाब हुए और 18 अप्रैल 2005 से 18 अगस्त 2005 तक एमपीपी एंड पावर में पार्लियामेंट सेक्रेटरी बनाए गए। पुनः वर्ष 2007 के चुनावों में विधानसभा का चुनाव जीता। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व महासचिव का दायित्व भी इन्होंने 2008 में निभाया। दिसम्बर 2012 में पुनः हिमाचल प्रदेश विधान सभा के सदस्य बने। इनकी छवि एक जुझारू एवं योग्य नेता की रही है। पहली बार विधान सभा में वर्ष 2003 में यह बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से जीत कर विजयी हुए और वर्ष 2007 में दोबारा इसी सीट से इन्होंने जीत हासिल की। तीसरी बार वर्ष 2012 में धर्मशाला से जीत हासिल करने वाले सुधीर शर्मा की लोकप्रियता पर किसी को भी संन्देह नहीं है। गत चुनाव मोदी की आंधी व कांग्रेस की आन्तरिक कलह के कारण चुनाव नहीं जीत सके और अब धर्मशाला के विधायक किशन कपूर के लोकसभा में जाने पर खाली हुई सीट पर कांग्रेस के प्रबल उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। कांग्रेस के लोग भी इन्हें इन चुनावों के लिए धर्मशाला से कांग्रेस का प्रबल उम्मीदवार मान रहे हैं। ऊॅंट किसी करवट बैठेगा, यह तो समय ही बतायेगा लेकिन भाजपा को यह कड़ी टक्कर देंगे इसमें कोई संशंय नहीं।

स्कूल में एकत्रित प्लास्टिक से होगी आयःऋग्वेद

हाउडी मोदी पर चर्चा बेमानी