in

दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार को मातृ शोक

बीबीएन ( शांति गौतम )
दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार की माता रत्नी देवी (80 ) का मंगलवार रात्री हरिपुर संडोली स्थित निवास पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर पैतृक गांव हरीपुर संडोली में किया गया, जहां बड़े बेटे हरभजन चौधरी ने चिता को मुखाग्नि दी। जिप अध्यक्ष धर्मपाल चौहान, नप अध्यक्ष नरेंद्र दीपा, बाबु संसारी लाल वर्मा,,भाग सिंह चौधरी, गुरमेल चौधरी,लछमी चंद ठाकुर, ईश्वर ठाकुर, दिलीप चंद, गुरमेल सैणी, देवी शरण खुल्रम प्रकाश, बलबंत ठाकुर, सोहन सिंह वर्मा सहित क्षेत्रवासियों ने दिवंगत रत्नी देवी की अंतिम यात्रा में शिरकत की और उन्हें भावभीनी विदाई दी। पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार की माता रत्नी देवी के देहावसान पर पंजाब विधानसभा अध्यक्ष के पी राणा,पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी,प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप राठौर,पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र चौधरी, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री सुरेश चंदेल, विधायक आशा कुमारी, विधायक धनी राम शांडिल, विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खु,पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर, विधायक कालका प्रदीप चौधरी, विजय बंसलपिंजौर, विधायक विक्रमादित्य सिंह, नालागढ़ के विधायक लखविंद्र राणा, दून के दर्शन सैनी, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, इंटक अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह, ट्रक आपरेटर यूनियन प्रधान विद्या रत्न उप प्रधान संजीव कुमार, उद्योग पति परवीन बिल्लू, कांग्रेस नेता गुरनाम चौधरी, सहित अन्यों ने गहरा शोक प्रकट किया है, उन्होंने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है तथा शोक संत्पत परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें इस असहनीय दुरूख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बारात ले जा रही निजी बस मरयोग के समीप गिरि खाई में, 25 लोग हुए घायल प्रशासन ने घायलों को सोलन अस्पताल में फौरी राहत के रूप में प्रदान की 50 हजार की राशि

स्वतंत्रता सेनानी हिरदा राम की जयंती पर कृतज्ञ मंडीवासियों का नमन