in

हिमाचल पिछड़ा वर्ग विकास एवं वित्त निगम को मिला रजत पुरस्कार

कांगड़ा ( प्रे.वि )
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम नई दिल्ली द्वारा 28 वॉं स्थापना दिवस नई दिल्ली में आयोजित किया गया। जिसमें हिमाचल पिछड़ा वर्ग विकास एवं वित्त निगम को वर्ष 2018- 2019 में सामाजिक कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता पुरस्कार रजत द्वारा सम्मानित किया गया।यह पुरस्कार केन्द्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत द्वारा दिया गया। हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा की ओर से सतीश ठाकुर, उप महाप्रबन्धक द्वारा यह पुरस्कार प्राप्त किया गया।

हिमाचल में महंगा हुआ सीमेंट

लोहड़ी के अवसर पर लगे बीबीएन में जगह-जगह लंगर