in

मुख्यमंत्री से 18 नव निर्वाचित मंडलाध्यक्षों ने भेंट की


शिमला ( प्रे.वि )
कागंड़ा-चम्बा ससं दीय क्षत्रे क े 18 भाजपा मंडलों के नव निर्वाचित मंडलाध्यक्षों ने धर्मशाला स्थित विधानसभा परिसर, तपोवन में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। मुख्यमंत्री ने निर्वाचित मंडलाध्यक्षों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भाजपा इन मंडलों में और सशक्त होकर उभरेगी। उन्होंने मंडलाध्यक्षों से सभी पार्टी कार्यकर्त्ताओं से समन्वय के साथ कार्य करने का आग्रह किया ताकि पार्टी को जमीनी स्तर पर और सुदृढ़ किया जा सके। इस अवसर पर भाजपा के राज्य अध्यक्ष् सतपाल सिंह सत्ती, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार, पूर्व सांसद पाल परमार, संगठन महामंत्री पवन राणा, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री प्रियव्रत शर्मा, चम्बा जिला के संगठन अध्यक्ष योगराज, नूरपुर के अध्यक्ष रमेश राणा, कांगड़ा के अध्यक्ष चन्द्र भूषण नाग और पालमपुर के अध्यक्ष हरी दत्त शर्मा भी उपस्थित थे।

राजगढ़ पुलिस ने पकड़ी एक किलो 267 ग्राम चरस

ई-विधान प्रणाली एक पर्यावरण मित्र प्रणाली-बिंदल