in

शेरनी के नाम से विख्यात नाहन की कद्दावर नेता श्यामा शर्मा का अचानक निधन हो गया

 

नाहन(ब्यूरो):-हिमाचल प्रदेश भाजपा की कद्दावर नेता वह पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्यामा शर्मा करीब 4 दिनों से डिहाइड्रेशन से बीमार चल रही थी। आज उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई और उन्हें तुरंत पंचकूला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया,वहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

आपातकाल में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार व शिलाई के विधायक जगत सिंह के साथ जेल में रही। जिला सिरमौर में भाजपा को विशेष पहचान दिलाने और संगठन के लिए उन्होंने अनेकों कार्य किए। श्यामा शर्मा ने सबसे पहली बार 1977 में नाहन विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। यह चुनाव उन्होंने जनता पार्टी के टिकट पर लड़ा।

श्यामा शर्मा ने देहरादून के डीएवी कॉलेज से विधि स्नातक की और कुशल राजनीतिक होने के साथ-साथ एक कुशल अधिवक्ता थी। श्यामा शर्मा का जन्म 1948 में सरांह के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दरोगा नामक स्थान पर हुआ था जबकि वह नहान में रही। श्यामा शर्मा अविवाहित रही और समाज सेवा को ही उन्होंने अपना जीवनसाथी बनाया। श्यामा शर्मा एक बार भाजपा छोड़कर हिमाचल विकास पार्टी में भी गई।

काबिले गौर है श्यामा शर्मा और सुषमा स्वराज दोनों का राजनीतिक सफर 1977 में शुरू हुआ था। 1977 में पहली बार श्यामा शर्मा जहां हिमाचल प्रदेश में मंत्री बनी थी वहीं हरियाणा में सुषमा स्वराज बनी थी। श्यामा शर्मा का केंद्र के नेताओं से गहरा नाता रहा है। देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी उनकी अच्छी जान पहचान थी।

श्यामा शर्मा के अचानक चले जाने से सियासी गलियारों में जबरदस्त उथल-पुथल चल रही है पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ रही है। उनके खासम-खास व उनके समर्थक अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

सिरमौर जिला के राजगढ़ में पहाड़ी व्यंजनों का लोग उठा रहे लुत्फ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिरकत करेंगे अटल के सखा