in

आई.सी.एस.डब्लू सोलन ने महिलाओं को सिखाया पाइन नीडल द्वारा उत्पाद बनाना

बीबीएन(कविता गौत्तम):आई.सी.एस.डब्लू सोलन में नाबार्ड के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पाइन नीडल द्वारा उत्पाद बनाना सिखाया गया। 15 दिवसीय पाइन निड्डल प्रशिक्षण शिविर का आज समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सोलन के उपमंडलाधिकारी  विजय यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने चील की पत्तीयों से टोकरी,ट्रे, फ़्लावरपॉट, झूमर आदी उत्पाद बनाना सीखे। उपमंडलाधिकारी ने महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रशंसा की और महिलाओं को इस प्रकार के प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोज़गार शुरू कर आत्मनिर्भर बनाने को प्रेरित किया। इस अवसर पर नाबार्ड के डी डी एम अशोक चौहान ने भी महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की सराहना की।
संस्था प्रधान शांति जैसवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि करोना नियमों का पालन करते हुए इस प्रशिक्षण शिविर को पूरा किया गया। महिलाओं ने चील की पत्तीयों से नये नये प्रकार के उत्पाद बनाने सीखे, महिलायें घर पर रह कर ये उत्पाद बना कर बेच सकती है और घर बैठे आये अर्जित कर सकती है।

इंतकाल-निशानदेही से जुड़ी ऑनलाईन सेवाओं का लाभ लें लोग : उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर

संजौली कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विशेष विमर्श, शिक्षा मंत्री ने की शिरकत