in

ऐतिहासिक होगी मोदी की रैली : सुरेश कश्यप

हिमवंती मीडिया/शिमला
केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर 31 मई को रिज पर होने वाली रैली को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में हिस्सा लिया।  सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार 30 मई को अपने 8 साल पूरे करने जा रही है।  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी केंद्र सरकार का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है।  भाजपा ने भारत के लोगों को एक मजबूत, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है।
 उन्होंने कहा इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को एक विशाल रैली में शामिल होंगे। यह रैली ऐतिहासिक रिज मैदान पर होगी, हमारी केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रैली का आयोजन किया जा रहा है।
 इस अवसर पर प्रधानमंत्री पूरे देश में शिमला से 17 लाख लाभार्थीयों को संबोधित करेंगे। यह जनसभा ऐतिहासिक होगी और हिमाचल प्रदेश इस समारोह की मेजबानी करने के लिए स्वयं को भाग्यशाली मानता है।

भाजपा के राज में जनता परेशान, न सड़कें, न बिजली न स्वास्थ्य सुविधाएं : किरनेश जंग

कलाकारों ने ग्राम पंचायत नावणी, पंजाहल, नाया पजौंड व कांडो भटनाल में लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी