in

जलशक्ति मंत्री ने धर्मपुर विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सुनी जन समस्याएं, अधिकतर का मौके पर किया निपटारा

हिमवंती मीडिया/धर्मपुर
जल शक्ति ,बागवानी, राजस्व व सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि गत साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान जय राम ठाकुर सरकार ने समूचे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास किया है। जनकल्याण को सर्वोच्च अधिमान देते हुए सरकार ने नेक नियत, नई सोच व मजबूत इरादों के साथ अनेक महत्वकांक्षी योजनाएं व कार्यक्रम आरम्भ किए हैं, जिनका समाज के अंतिम पायदान में बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन तथा केन्द्र सरकार के सहयोग से हिमाचल प्रदेश ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

महेंद्र सिंह ठाकुर धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के सकोहटा, सकोह, लाम्बरी, मन्योह, ढुल्ली, चड़वालका व तासली में जन समस्याएं सुनने के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस बीच उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकत्तर का मौके  पर ही निपटारा कर शेष समस्याओं बारे संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। महेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में विभिन्न विभागों में 5 हज़ार से अधिक पदों को भरने की मंजूरी दी गई है। इनमें से जल शक्ति विभाग मेें 3970 पद भरे जाएँगे।
इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत टीहरा अंजू रांगड़ा सहित अधिशाषी अभियन्ता जलशक्ति राकेश पराशर, अधिशाषी अभियंता विध्दुत विभाग सुनील चन्देल, एसएमएस बागबानी रमेश ठुकराल, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग नरेन्द्र राणा, सहायक अभियंता विद्धुत विभाग विनेश कुमार पंचायती राज संस्थानों के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

चियोग में आग से प्रभावित लोगों से मिले सुरेश कश्यप

किलाड़ सड़क मार्ग पर साच पास के समीप हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस पर गिरी चटाने