in

वार्ड नंबर 6 पाँवटा साहिब में भारतीय युवा मोर्चा जिला सिरमौर द्वारा अध्यक्ष पवन चौधरी की अध्यक्षता में जयराम ठाकुर के जन्मदिवस के उपलक्ष पर किया गया हवन

 

पावंटा(प्रेवि):- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जन्मदिवस के उपलक्ष पर वार्ड नंबर 6 पाँवटा साहिब में भारतीय युवा मोर्चा जिला सिरमौर द्वारा अध्यक्ष पवन चौधरी की अध्यक्षता में हवन का कार्यक्रम किया गया, जिसमें ऊर्जा और बहुदेशीय परियोजना मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह हवन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना के लिए हवन का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में बीडीसी के अध्यक्ष रमेश तोमर, जिला  उपाध्यक्ष कपिल वर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी व कार्यालय सचिव कुलविंदर सिंह हंस, मण्डल महामंत्री सुनील चौधरी व संदीप तोमर, आदि मौजूद रहे 

श्री वेद प्रकाश गोयल नहीं रहे

कोरोना टीकाकरण को लेकर जिला टास्क फोर्स की हुई बैठक