in

वाल्मीकी महासंघ हिमाचल प्रदेश ने मंडी शहर को नगर निगम बनाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से किए जा रहे प्रयासों का किया स्वागत

 मंडी(प्रे.वि):- वाल्मीकी महासंघ हिमाचल प्रदेश ने मंडी शहर को नगर निगम बनाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से किए जा रहे प्रयासों का स्वागत किया है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अंकुश घोष, स्थानीय सभा के प्रधान रोशन लाल, संजय कुमार, महिला मंडल की महासचिव सुनैना कुमारी व अन्य सदस्यों ने मंडी से जारी प्रेस बयान में इसके लिए राज्य सरकार का आभार जताया है।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छोटी काशी मंडी को नई पहचान दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत नजर आ रही है। मंडी शहर के लोगों की वर्षों से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए सरकार ने कार्य शुरू कर दिया है और चुनाव आयोग ने भी इस संदर्भ में अधिसूचना जारी करके नगर निगम की कवायद को तेज कर दिया है। उनका कहना है कि मंडी शहर के नगर निगम बनने के लिए शहर के विकास की रफतार को और गति मिलेगी और यहां विकास कार्यों में तेजी आएगी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज का आभार जताया है।

विधान सभा सचिवालय से सेवानिवृत हुए उप सचिव।

वर्तमान भाजपा सरकार में पडदूनी क्षेत्र, किसान के विकास का बेहतरीन मॉडल बन गया है : डॉ. बिन्दल