in

विकास शर्मा बने राष्ट्रीय ब्राह्मण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष

हिमवंती मीडिया /परवाणू 

विकास शर्मा मीडिया के माध्यम से स्थानीय जनता की उठाते रहे आवाज़ 

परवाणू के विकास शर्मा को राष्ट्रीय ब्राह्मण परिषद हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिले जाने पर परवाणू के समस्त लोगों ने खासकर ब्राह्मण समाज के लोगों नें राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद किया। विकास शर्मा मीडिया के माध्यम से स्थानीय जनता की आवाज़ उठाते रहे हैं और जनता को सच्चाई से रूबरू अक्सर करवाते हैं। विकास शर्मा के इन्ही अथक कार्य को देखते हूँ राष्ट्रीय ब्राह्मण परिषद के राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी। इस अवसर पर विकास शर्मा को नियुक्ति पत्र भी दिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विकास शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत मोहन शुक्ल का व राष्ट्रीय महासचिव डॉ ऐके चौबे का धन्यवाद किया साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष दुबे का आभार जताया। इस अवसर पर विकास शर्मा ने कहा की राष्ट्रीय ब्राह्मण परिषद लम्बे समय से ब्राह्मण समाज की आवाज़ बन कर कार्य कर रहा है और राष्ट्र हित में जो भी योगदान होता है समय समय पर योगदान देता आ रहा है जो की सराहनीय है। विकास शर्मा ने कहा की समस्त राष्ट्रीय नेतृत्व नें जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उनका वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निर्वाहन करेंगे और प्रदेश के ब्राह्मण समाज की आवाज उठाते रहेंगे।

नौजवान सभा ने मांगों को लेकर सौंपा नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन

राज्यस्तरीय दो दिवसीय कला उत्सव का शुभारंभ