in

नेंज़ मेडिसिन साइंस फार्मा के इन्चार्ज मनमीत सिंह द्वारा यमुना करुणा संस्था को लोगो की मदद के लिए प्रदान किये गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

हिमवंती मीडिया/पावंटा साहिब 

नेंज़ मेडिसिन साइंस फार्मा पावंटा साहिब के इन्चार्ज मनमीत सिंह द्वारा यमुना करुणा संस्था पावंटा के प्रेजिडेंट डॉ प्रवेश सबलोक व सेकेट्री शान्ति स्वरूप गुप्ता को लोगो की मदद के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किये गए हैं। ताकि जब किसी व्यक्ति को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की जरूरत हो तो वह इस संस्था से संपर्क करके ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्राप्त कर सके।लोगो की सेवा करना यमुना करुणा संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। इस संस्था ने लोगो की भलाई के लिए पहले भी कई कार्य किये है और लोगो की हर प्रकार से मदद की है। यह संस्था 35 रोगियों को सेवा प्रदान कर चुकी है। इस मौके पर यमुना करुणा संस्था के  सचिव शान्ति स्वरूप गुप्ता, मनमीत सिंह, एनपीएस सहोता, अनिल सैनी, अरुण गोयल आदि लोग मौजूद रहे।

कोरोना काल में प्राकृतिक उत्पादों के सेवन से बढ़ाएं प्रतिरोधक क्षमता

बुजुर्ग चटकू राम, झटकू राम और नम्बरदार कर रहे हैं लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक