in

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने किया खुद को आइसोलेट

शिमला(पूनम मेहता):- प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने एहतियात के तौर पर खुद को आइसोलेट करने का फैसला किया है। इस संबंध में मुकेश अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा कि जनप्रतिनिधि के नाते अपनी भूमिका निभाते हुए, उन्हें एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने की आशंका है। हालाँकि, सोशल दूरी बरक़रार थी और मैं पूर्ण तरह से स्वस्थ महसूस कर रहा हूँ। लेकिन समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेवारी का निर्वाहन करते हुए खुद को आगामी सूचना तक घर पर आईसोलेट कर लिया है।                                                             जानकारी के मुताबिक मुकेश अग्निहोत्री हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंजाब पुलिस में तैनात एक जवान के संपर्क में आये थे। पंजाब के माहिलपुर में तैनात यह पुलिस कर्मी पंजाब में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह पुलिस कर्मी अधिकतर घर से ही ड्यूटी के लिए आता जाता है। यह कर्मी मुकेश अग्निहोत्री के संपर्क में आया था। जिसके चलते मुकेश अग्निहोत्री ने अपने आप को आईसोलेट किया है। बता दें कि नेता प्रत‍िपक्ष अपने निवास स्थान गोंदपुर जयचंद में आइसोलेट रहेंगे। इस संबंध में मुकेश अग्निहोत्री ने अपने फेसबुक पेज पर भी जानकारी साझा की है।                                                             उन्होंने लोगों से कोरोना को लेकर एहत‍ियात बरतने की सलाह दी है। सीएमओ डॉक्‍टर रमन कुमार शर्मा ने कहा नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का 17 जून को कोरोना वायरस टेस्ट लिया जाएगा। दुलेहड़ में उस पुलिस जवान की ट्रेवल हिस्ट्री ली जा रही है। उनके होम आइसोलेट होने के बाद हीरानगर क्षेत्र को भी कंटेनमेंट जॉन घोषित किया जा सकता है।

90% अंक प्राप्त कर वैशाली ने किया स्कूल में टॉप

चौरी गांव में महिलाओं ने डाउनलोड किए आरोग्य सेतु एप्प